अप्रैल महीने में मुस्लिम कट्टरपंथीयों द्वारा देशभर में अत्याचार 

अप्रैल महीने में मुस्लिम कट्टरपंथीयों द्वारा देशभर में अत्याचार

 

1 May 2024

Home

 

 

मुगलों काल से ही गैर मुस्लिमों पर अत्याचार किया जा रहा है, आज भी वही सिलसिला जारी है, अप्रैल माह की कुछ घटनाएं है जो आपको बता रहे हैं।

 

Snapchat से शुरू हुई बातचीत, फिर अपहरण कर के बलात्कार

 

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से ‘लव जिहाद’ का मामला सामने आया है। यहाँ एक नाबालिग हिन्दू लड़की का मुस्लिम युवक ने अपहरण कर के रेप किया है। आरोपित का नाम अरशद है जो रुड़की का रहने वाला बताया जा रहा है। पीड़िता को हरिद्वार जिले के कलियर इलाके में भी ले जाया गया था। यह इलाका कलियर पिरान की दरगाह के नाम से चर्चित है। सोमवार (22 अप्रैल, 2024) को पुलिस ने पीड़िता को बरामद करते हुए अरशद को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जाँच की जा रही है।

 

मस्जिद के सामने से गुजरी बरात तो मुस्लिम भीड़ ने किया हमला

 

राजस्थान के अलवर जिले में हिन्दू परिवार में आई एक बरात पर मुस्लिम भीड़ द्वारा हमले की खबर है। हमले की वजह मस्जिद के आगे DJ बजना बताया जा रहा है। हालाँकि कुछ लोग इसे बाइक टकराने से उठा विवाद भी मान रहे हैं। हमले में कई बाराती घायल हो गए हैं जिनका इलाज अस्पताल में करवाया जा रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर के 4 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। घटना रविवार (21 अप्रैल, 2024) की है।

 

 

नेहा जैसा न हो MBBS डॉक्टर का हश्र अब्दुर्रहमान ने फँसा लिया…

 

कर्नाटक में फैयाज द्वारा नेहा नाम की लड़की की निर्मम हत्या के बाद देश भर में ‘लव जिहाद’ की चर्चा जोरों पर है। इसी बीच ओडिशा के एक पूर्व IAS अधिकारी ने वीडियो जारी कर के अपनी बेटी को भी ‘लव जिहाद’ के चंगुल में फँसा बताया है। उन्होंने अब्दुर्रहमान नाम के युवक पर अपनी एकलौती बेटी को धोखे से जाल में फँसाने और ब्रेनवॉश करने का आरोप लगाया है। रविवार (21 अप्रैल, 2024) को ऑपइंडिया को भेजे गए वीडियो में रिटायर्ड अधिकारी ने अपनी बेटी के साथ भी किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

 

नेहा पर 30 सेकेंड में 14 बार चाकू से वार, काट डाली गले की नसें

 

कर्नाटक के हुबली में चाकू गोदकर नेहा हिरेमठ को फयाज ने मार दिया था। नेहा की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या हुई थी। अब इस मामले में नेहा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है जिसमें इस हत्या की क्रूरता का खुलासा हुआ है। इसमें बताया गया है कि ऐसे नेहा की फयाज ने हत्या की।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि नेहा हिरेमठ पर फयाज ने 30 सेकेण्ड के भीतर 14 बार चाकू से वार किए। फयाज लगातार विरोध के बाद भी वार करता रहा। रिपोर्ट में बताया गया है कि फयाज ने नेहा की छाती और पीठ में चाकू मारा। नेहा के सीने में चाकू के वार के कारण वह गिर गई थी।

 

रिपोर्ट में बताया गया है कि फयाज के चाकुओं के वार से नेहा की नसें कट गईं थी। इनसे तेजी से खून बहने लगा था। नेहा के गले में भी चाकू के कई वार हुए थे और उसकी गले की नसें भी कटी थीं। यह भी बताया गया है की फयाज ने नेहा का गला रेतने की भी कोशिश की लेकिन इसमें सफल नहीं हो सका।

 

हिन्दुओं के घरों पर पत्थरबाजी, पलट दी अभिमन्यु की दुकान:

 

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में हिन्दुओं के कुछ मकानों पर पत्थरबाजी की गई है। पत्थरबाजी का आरोप मुस्लिम समुदाय के 5 लोगों पर लगा है, जिनके खिलाफ नामजद FIR दर्ज की गई है। शुक्रवार (12 अप्रैल 2024) को पुलिस ने मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि हमले के पीछे उन्हें डराकर भगाने की साजिश है। बजरंग दल का आरोप लगाया है कि मुस्लिम समुदाय के कुछ उपद्रवी न सिर्फ हिन्दू लड़कियों से छेड़खानी करते हैं, बल्कि पान खाकर घरों पर थूकते भी हैं।

 

गुजरात में मुस्लिम भीड़ ने मंदिर के नीचे हिंदू दुकानदार पर किया हमला

 

गुजरात के भरूच के वागरा तालुका के ओच्छन गाँव में मुस्लिम भीड़ ने किशन कुमार नाम के हिंदू व्यापारी और उनकी पत्नी पर जानलेवा हमला किया। किशन भगवान राम के मंदिर के नीचे एक किराने की दुकान चलाते हैं। मुस्लिम भीड़ ने हमले के दौरान गाँव के सरपंच समेत उन लोगों को भी मारा है जो किशन को बचाने आगे आए। हमले की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुँचीं और 2 नाबालिग समेत 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके अपनी जाँच शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक, घटना 21 अप्रैल 2024 की है।

 

हिंदू लड़की को फँसाया, रेप और अप्राकृतिक सेक्स के बाद गोमांस भी खिलाया

 

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में साबिर खान नाम के युवक पर एक हिंदू लड़की के साथ लव जिहाद करने का मामला सामने आया है। साबिर ने युवती को पहले प्यार के जाल में फँसाया और फिर उसका शारीरिक शोषण करने लगा। इतना ही नहीं मारपीट करके उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि साबिर ने उसे जबरन गोमांस खिलाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

 

ग्वालियर के तारागंज निवासी 27 साल की एक महिला ने शुक्रवार (26 अप्रैल 2024) की शाम को बहोड़ापुर थाना पहुँची और शिकायत दर्ज कराई। युवती ने बताया कि वह तारागंज में रहती है और उसके पिता टेंट से जुड़ा कारोबार करते हैं। उसके घर के पास ही साबिर खान उर्फ छोटे खान रहता था। साबिर खान शादीशुदा है।

 

अमन ने मस्जिद के आगे नाबालिग को बंधक बना कर गालों पर लिखा अपना नाम

 

उत्तर प्रदेश के खीरी जिले में एक नाबालिग लड़की के चेहरे पर गोद कर कर आरोपित द्वारा अपना नाम लिखने का मामला सामने आया है। इससे पीड़िता का चेहरा जख्मी हो गया। आरोपित का नाम अमन है जिसके खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। अमन पर पीड़िता को बंधक बनाने, पिटाई करने और धमकाने का भी आरोप है। घटना शुक्रवार (19 अप्रैल, 2024) की है।

 

रिचार्ज करवाने गई नाबालिग हिंदू लड़की को दुकानदार अतहरुद्दीन भेजने लगा गंदे-गंदे मैसेज

 

सोशल मीडिया के X यूजर अनिल शर्मा ने 1 मिनट 39 सेकेंड के इस वीडियो को शेयर किया है। उन्होंने लिखा, “उत्तराखंड हल्द्वानी की घटना है यह। मुसलमान को दुकान किराए पर दे देते हैं हिंदू किराए की लालच में और यह अपना जिहाद करना शुरु कर देते हैं। इसकी मोबाइल की दुकान थी, जो भी लड़की इससे रिचार्ज करवाने आती थी, उनको यह मैसेज करना शुरू कर देता था।”

https://twitter.com/AnilSha89142589/status/1783823937035706766?t=ZWkYCkZbLL6PgR3UkyL5Ng&s=19

 

दिल्ली में बिहार के निवासी करण झा की अफजाल और समीर द्वारा चाकुओं से गोद कर हत्या

 

दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक हिन्दू युवक की चाकुओं से गोद कर निर्ममता से हत्या कर दी गई है। मृतक का नाम करण झा है जिनकी उम्र 19 साल थी। करण के साथ माधव नाम का एक अन्य युवक घायल हो गया है। हमले का आरोप अफजाल उर्फ़ अज्जू और उसके एक साथी समीर पर लगा है। घटना मंगलवार (23 अप्रैल, 2024) की है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक मूलतः बिहार का रहने वाला था। हत्या के बाद करण के पिता को छोड़ कर उनका परिवार दिल्ली से पलायन कर के गाँव चला गया है।

 

यहां पर आपको कुछ ही घटनाएं बताई गई है बाकी ऐसी कितना क्रूरता पूर्ण घटनाएं बनी होगी उसका कोई अंदाजा नही लगाया जा सकता हैं।

 

Follow on

 

Facebook

 

https://www.facebook.com/SvatantraBharatOfficial/

 

Instagram:

 

http://instagram.com/AzaadBharatOrg

 

Twitter:

 

twitter.com/AzaadBharatOrg

 

Telegram:

 

https://t.me/ojasvihindustan

 

http://youtube.com/AzaadBharatOrg

 

Pinterest : https://goo.gl/o4z4BJ

Translate »