11 अप्रैल 2020
१. वाल्मीकि रामायण का प्रक्षिप्त भाग
२. रामायण में माँसाहार के विरुद्ध स्वयं की साक्षी
३. वेद और मनु स्मृति की माँस विरुद्ध साक्षी
*
प्रक्षिप्त श्लोक इस प्रकार के हैं*
*१. वेदों की शिक्षा के प्रतिकूल:- जैसे वेदों में माँस खाने की मनाही हैं जबकि वाल्मीकि रामायण के कुछ श्लोक माँस भक्षण का समर्थन करते हैं अत: वह प्रक्षिप्त हैं।*
*२. श्री रामचंद्र जी के काल में वाममार्ग आदि का कोई प्रचलन नहीं था इसलिए वाममार्ग की जितनी भी मान्यताएँ हैं, उनका वाल्मीकि रामायण में होना प्रक्षिप्त हैं।*
*३. ईश्वर का बनाया हुआ सृष्टि नियम आदि से लेकर अंत तक एक समान हैं इसलिए सृष्टि नियम के विरुद्ध जो भी मान्यताएँ हैं वे भी प्रक्षिप्त हैं जैसे हनुमान आदि का वानर (बन्दर) होना आदि क्यूंकि पशु का मनुष्य के समान बोलना असंभव हैं। हनुमानजी विद्वान एवं परम बलशाली श्रेष्ठ मनुष्यरूप में अवतरित थे।*
*
इससे तो यही सिद्ध होता हैं की रामायण में अश्वमेध आदि में पशु बलि का वर्णन प्रक्षिप्त है और उसका खंडन स्वयं रामायण से ही हो जाता है।*
*
ऋषि वशिष्ठ द्वारा ऋषि विश्वामित्र का सत्कार*
*
एक आक्षेप यह भी लगाया है कि प्राचीन भारत में अतिथि का सत्कार माँस से किया जाता था।*
*
इस बात का खंडन स्वयं वाल्मीकि रामायण में है। जब ऋषि विश्वामित्र ऋषि वशिष्ठ के आश्रम में पधारते है तब ऋषि वशिष्ठ ऋषि विश्वामित्र का सत्कार माँस आदि से नहीं अपितु सब प्रकार से गन्ने से बनाये हुए पदार्थ, मिष्ठान,भात खीर, दाल, दही आदि से किया। यहाँ पर माँस आदि का किसी भी प्रकार का कोई उल्लेख नहीं हैं। सन्दर्भ -वाल्मीकि कांड बाल कांड सर्ग ५२ एवं सर्ग ५३ श्लोक १-६*
*
श्री राम जी की माँसाहार की विरुद्ध स्पष्ट घोषणा*
*
अयोध्या कांड सर्ग २ के श्लोक २९ में जब श्री राम जी वन में जाने की तैयारी कर रहे थे तब माता कौशल्या से श्री राम जी ने कहाँ मैं १४ वर्षों तक जंगल में प्रवास करूँगा और कभी भी वर्जित माँस का भक्षण नहीं करूँगा और जंगल में प्रवास कर रहे मुनियों के लिए निर्धारित केवल कंद मूल पर निर्वाह करूँगा।*
*
इससे स्पष्ट साक्षी रामायण में माँस के विरुद्ध क्या हो सकती है?*
*
श्री राम जी द्वारा सीता माता के कहने पर स्वर्ण हिरण का शिकार करने जाना*
*
एक शंका प्रस्तुत की जाती है कि श्री रामचंद्र जी महाराज ने स्वर्ण मृग का शिकार उसके माँस का खाने के लिए किया था।*
*
इस शंका का उचित उत्तर स्वयं रामायण में अरण्य कांड में मिलता है।*
*
माता सीता श्री रामचंद्र जी से स्वर्ण मृग को पकड़ने के लिए इस प्रकार कहती है-*
*
यदि आप इसे जीवित पकड़ लेते तो यह आश्चर्य प्रद पदार्थ आश्रम में रहकर विस्मय करेगा- अरण्यक कांड सर्ग ४३ श्लोक १५*
*
और यदि यह मारा जाता हैं तो इसकी सुनहली चाम को चटाई पर बिछा कर मैं उस पर बैठना पसंद करुँगी।-*
*■ अरण्यक कांड सर्ग ४३ श्लोक १९*
*
इससे यह निश्चित रूप से सिद्ध होता है कि स्वर्ण हिरण का शिकार माँस खाने के लिए तो निश्चित रूप से नहीं हुआ था।*
*
वीर हनुमान जी का सीता माता के साथ वार्तालाप*
*वीर हनुमान जी जब अनेक बाधाओं को पार करते हुए रावण की लंका में अशोक वाटिका में पहुँच गये तब माता सीता ने श्री राम जी का कुशल क्षेम पूछा तो उन्होंने बताया की*
*
राम जी न तो माँस खाते है और न ही मद्य पीते है। :-वाल्मीकि रामायण सुंदर कांड ३६/४१*
*
सीता का यह पूछना यह दर्शाता है कि कहीं श्री राम जी शोक से व्याकुल होकर अथवा गलत संगत में पढ़कर वेद विरुद्ध अज्ञान मार्ग पर न चलने लगे हो।*
*
अगर माँस भक्षण उनका नियमित आहार होता तब तो सीता जी का पूछने की आवश्यकता ही नहीं थी।*
*
इससे वाल्मीकि रामायण में ही श्री राम जी के माँस भक्षण के समर्थन में दिए गये श्लोक जैसे*
*■ अयोध्या कांड ५५/३२,१०२/५२,९६/१-२,५६/२४-२७*
*■ अरण्यक कांड ७३/२४-२६,६८/३२,४७/२३-२४,४४/२७*
*■ किष्किन्धा कांड १७/३९*
*सभी प्रक्षिप्त सिद्ध होते हैं।*
*■ वेद और मनु स्मृति की माँस विरुद्ध साक्षी*
*वेद में माँस भक्षण का स्पष्ट विरोध*
*■ ऋग्वेद ८.१०१.१५ – मैं समझदार मनुष्य को कहे देता हूँ की तू बेचारी बेकसूर गाय की हत्या मत कर, वह अदिति हैं अर्थात काटने- चीरने योग्य नहीं है*
*■ ऋग्वेद ८.१०१.१६ – मनुष्य अल्पबुद्धि होकर गाय को मारे कांटे नहीं*
*■ अथर्ववेद १०.१.२९ –तू हमारे गाय, घोरे और पुरुष को मत मार*
*■ अथर्ववेद १२.४.३८ -जो(वृद्ध) गाय को घर में पकाता हैं उसके पुत्र मर जाते हैं*
*■ अथर्ववेद ४.११.३- जो बैलो को नहीं खाता वह कष्ट में नहीं पड़ता है*
*■ ऋग्वेद ६.२८.४ –गोए वधालय में न जाये*
*■ अथर्ववेद ८.३.२४ –जो गोहत्या करके गाय के दूध से लोगो को वंचित करे , तलवार से उसका सर काट दो*
*■ यजुर्वेद १३.४३ –गाय का वध मत कर, जो अखंडनीय है*
*■ अथर्ववेद ७.५.५ –वे लोग मूढ़ हैं जो कुत्ते से या गाय के अंगों से यज्ञ करते है*
*■ यजुर्वेद ३०.१८-गोहत्यारे को प्राण दंड दो*
*
स्वामी दयानंद के अनुसार मनु स्मृति में वही ग्रहण करने योग्य है जो वेदानुकुल है और वह त्याग करने योग्य हैं जो की वेद विरुद्ध है।*
*
महाभारत में मनु स्मृति के प्रक्षिप्त होने की बात का समर्थन इस प्रकार किया हैं:-*
*
महात्मा मनु ने सब कर्मों में अहिंसा बतलाई है, लोग अपनी इच्छा के वशीभूत होकर वेदी पर शास्त्र विरुद्ध हिंसा करते है। शराब, माँस, द्विजातियों का बली, ये बातें धूर्तों ने फैलाई है, वेद में यह नहीं कहा गया है। महाभारत शांति पर्व मोक्ष धर्म अध्याय २६६*
*
माँस खाने के विरुद्ध मनु स्मृति की साक्षी*
*
जिसकी सम्मति से मारते हो और जो अंगों को काट काट कर अलग करता हैं। मारने वाला तथा क्रय करने वाला, विक्रय करनेवाला, पकानेवाला, परोसने वाला तथा खाने वाला ये ८ सब घातक हैं। जो दूसरों के माँस से अपना माँस बढ़ाने की इच्छा रखता हैं, पितरों, देवताओं और विद्वानों की माँस भक्षण निषेधाज्ञा का भंग रूप अनादर करता हैं उससे बढ़कर कोई भी पाप करने वाला नहीं हैं।-मनु स्मृति ५/५१,५२*
*
मद्य, माँस आदि यक्ष,राक्षस और पिशाचों का भोजन हैं। देवताओं की हवि खाने वाले ब्राह्मणों को इसे कदापि न खाना चाहिए।-मनु स्मृति ११/७५*
*
जिस द्विज ने मोह वश मदिरा पी लिया हो उसे चाहिए की आग के समान गर्म की हुई मदिरा पीवे ताकि उससे उसका शरीर जले और वह मद्यपान के पाप से बचे।- मनुस्मृति ११/९०*
*
इसी अध्याय में मनु जी ने श्लोक ७१ से ७४ तक मद्य पान के प्रायश्चित बताये हैं।*
*
इस सब प्रमाणों और सन्दर्भों को पढ़कर मेरे विचार से पाठकों के मन में जो शंका हैं उसका समाधान निश्चित रूप से हो गया होगा।*
*
कुछ लोग श्री रामचन्द्र जी द्वारा वनप्रवास के समय मृग के शिकार करने को मांसाहार से जोड़ कर देखते है। मृग शब्द को लेकर भ्रान्ति होने का मूल कारण मृग शब्द से हिरण का ग्रहण करना हैं। वास्तविकता यह है कि मृग का अर्थ हिरण नहीं अपितु सिंह अर्थात जंगली पशु है। कुछ प्रमाणों से इस तथ्य को समझने का प्रयास करते हैं।*
*1. वाल्मीकि रामायण आरण्यक कांड 14/33 में जटायु राम से कहते हैं “इदं दुर्गमं ही कान्तारं मृग राक्षससेवितम्” अर्थात हे राम यह दुर्गम्य वन मृग राक्षसों से भरा है। यहाँ पर मृग का अर्थ हिंसक जंगली पशु निकलेगा क्यूंकि शांतिप्रिय हिरण से किसी को कोई खतरा नहीं होता।*
*2. संस्कृत में सिंह के मृगेन्द्र कहा जाता है। जैसे नरों के राजा को नरेंदर कहते है वैसे ही जंगली पशुओं के राजा को मृगेन्द्र संज्ञा दी गई हैं।*
*3. वेद में भी मृग को सिंह कहा गया है जैसे “मृगों न भीम: कुचरों गरिष्ठ:”*
*4. जंगली पशुओं के शिकार करने को मृगया कहते हैं। हिमाचल आदि पहाड़ी क्षेत्रों में सिंह को मृग के नाम से जाना जाता हैं।*
*
इन प्रमाणों के आधार पर यह सिद्ध होता है कि रामायण में वर्णित मृग सिंह था न कि हिरण था। प्राणरक्षा के लिए हिंसक सिंह का शिकार करना हिंसा नहीं हैं। – डॉ विवेक आर्य*
कुछ स्वार्थी लोगों ने अपना सार्थ सिद्ध करने के लिए वेद-पुरानों में भी बदलाव किया है ऐसे वेद पुराण से सावधन रहे सनातन हिंदू धर्म कभी भी मांसाहार करने की सहमति दी थी और नही है और आगे भी नही होगा इसलिए पूर्ण शाकाहारी बने रहें।
🔺 Follow on Telegram: https://t.me/azaadbharat
🔺 Pinterest : https://goo.gl/o4z4BJ