ये देश हिन्दुओं का है और रहेगा , हमें मत पढ़ाओ सेक्युलरिज्म – मुख्यमंत्री , असम

21 October 2023

 

 

🚩असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक संबोधन के दौरान कहा कि हम हिन्दू हैं, हमें सेक्युलरिज्म का पाठ मत पढ़ाइए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ये देश हिन्दुओं का देश है और ये देश हिन्दुओं की तरफ रहेगा। उन्होंने कहा, “ये सेक्युलरिज्म की भाषा हमें मत सिखाओ। हमें आपसे सेक्युलरिज्म की भाषा नहीं सीखनी है। हमलोग ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ को मानते हैं, ये सिद्धांत विश्व को हमने दिया है। सेक्युलरिज्म का अर्थ ये नहीं है कि कोई राम मंदिर को तोड़ कर बाबर के नाम पर मस्जिद बनाएगा।”

 

🚩असम के मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि इसे सेक्युलरिज्म नहीं कहा जाता।इसे तो हिन्दुओं के उनके धर्मानुसार आचरण पर परोक्ष रूप से रोक टोक ही कहा जाना चाहिए।

उन्होंने ये बातें छत्तीसगढ़ में एक चुनावी जनसभा के दौरान कही।

 

🚩संक्षेप में सेक्युलरिज्म क्या है?

 

🚩1. दीपक जलाने का विरोध और घर दुकान जलाने पर चुप्पी।

 

🚩2. निर्दोष साधुओं के भीड़ द्वारा बेरहमी से मारने पर 33 सेकंड और चोर तबरेज के पुलिस कस्टडी में मरने पर 33 घण्टे चैनल कवरेज।

 

🚩3. थाली बजाना गलत, पर डॉक्टर और पुलिस के सिर पर पत्थर बजाने पर चुप

 

🚩4. बंगाल और राजस्थान में दलितों पर हो रहे अत्याचारों पर चुप्पी। नक्सलियों और आतंकवादियों द्वारा रक्षकों को मार देने पर चुप्पी। केरल में लव जिहाद पर चुप परन्तु उत्तरप्रदेश पर शोर।

 

🚩5. लव जेहाद में बेटियों के मारे जाने पर चुप्पी परन्तु कानून बनाने पर शोर।

 

🚩कुछ साल पहले कुछ बुद्धिजीवी और सेक्युलर मित्रों ने कहा कि ,…..

🚩दलितों और अल्पसंख्यकों में वर्षों से भाईचारा है। कभी कभी गलतफहमी हो जाती है। भटके हुए युवा गुस्से में बम विस्फोट भी कर देते हैं या आग लगा देते हैं और उसे तुम्हारे जैसे लोग ( जागरूक बहुसंख्यक ) साम्प्रदायिक दंगे का नाम दे देते हैं।

 

🚩साथ ही इन बुद्धिजीवियों ने हमारा ज्ञान वर्धन करते हुए कहा कि,…..

🚩औरंगजेब ने किसी की मजहब में दखलअंदाजी नहीं की। किसान नायक गोकुला जाट का झगड़ा तो केवल लगान का था।

 

🚩एक भाई को इस बात का गुस्सा था कि…..

राज्य में उनकी जाति 25% है परन्तु मुख्यमंत्री और प्रधानमन्त्री उनकी जाति का नहीं है। जब मैंने पूछा कि तुगलक, खिलजी, ऐबक, अकबर, औरंगजेब किस जाति के थे। ब्रिटिश वायसराय किस जाति के थे तो गुस्से से बेकाबू हो गया।

 

🚩एक भाई ने कहा कि……

गुरु अर्जुन देव और गुरु तेग बहादुर के बलिदान की बात पुरानी हो चुकी है। आज हम पढे लिखे हैं। इन बातों को भूल कर सेक्युलरिज़्म को आगे बढ़ाना चाहिए।

 

🚩एक ने बताया कि…..

जम्मू कश्मीर में धारा 370 और 35A के कारण 2 लाख से अधिक वाल्मीकि पिछले 66 साल से वोट नहीं दे सकते तो इसके लिए हरियाणा या दिल्ली में शोर नहीं करना चाहिए।

 

🚩बेंगलुरु के दंगे का पता चला और इसमें भीम-मीम भाईचारा खोजने की कोशिश की। भाईचारा मिल भी गया…

पूर्वी बेंगलुरु के पुल्केशी नगर के दलित कॉन्ग्रेस विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति के घर की ओर 1000 से भी अधिक की अल्पसंख्यक (मुस्लिम) भीड़ ने हमलाकर आगजनी, पत्थरबाजी और दंगे किए, जिसके बाद इलाक़े में कर्फ्यू लगा दिया गया।

 

🚩सेक्युलरिज्म की महिमा अपरम्पार है। यह तो सेक्युलरिज्म की एक छोटी सी झलक मात्र है।

सेक्युलरिज्म अनन्त, सेक्युलरिज्म कथा अनन्ता। हिन्दुओं अपनी आँखों से सेक्युलरिज्म की पट्टी हटाओ तब बच पाओगे !!

 

🔺 Follow on

 

🔺 Facebook

https://www.facebook.com/SvatantraBharatOfficial/

 

🔺Instagram:

http://instagram.com/AzaadBharatOrg

 

🔺 Twitter:

twitter.com/AzaadBharatOrg

 

🔺 Telegram:

https://t.me/ojasvihindustan

 

🔺http://youtube.com/AzaadBharatOrg

 

🔺 Pinterest : https://goo.gl/o4z4BJ

Translate »