मथुरा पहुँचे नेपाल के पूर्व मुख्य न्यायाधीश ने की माँग, बोले “हिन्दू राष्ट्र बने भारत”

5  May 2023

🚩भारत एक हिन्दू बाहुल्य देश है, एक हिन्दू कभी किसी अन्य धर्म के लोगों के लिए खतरे का विषय नहीं बन सकता है और ना ही हिन्दुओं से किसी अन्य धर्म के लोगों को कोई खतरा ही हो सकता है, किन्तु यदि भारत को हिन्दू राष्ट्र न घोषित किया गया तो इससे हिन्दुओं को जरुर खतरा हो सकता है।

न्यायमूर्ति एस.आर. सेन जी की बात विचारणीय है । यदि हिन्दू बाहुल्य देश में हिन्दुओं का भरोसा जीतना हो तो मोदी सरकार को शीघ्र ही भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित कर देना चाहिए।

 

🚩नेपाल के पूर्व मुख्य न्यायाधीश गोपाल परांजलि ने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की वकालत की है। परांजलि ने कहा है कि भारत के हिंदू राष्ट्र बनने से पूरी दुनिया पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने यह बात सोमवार (1 मई, 2023) को मथुरा में कही।

🚩दरअसल, नेपाल के पूर्व मुख्य न्यायाधीश गोपाल परांजलि प्रतिनिधि मंडल के साथ मथुरा के गोवर्धन में स्थित मंदिरों के दर्शन करने पहुँचे थे। प्रतिनिधि मंडल में उनके साथ पशुपतिनाथ विकास कोष काठमांडू के प्रमुख सदस्य एवं संहिता शास्त्री अर्जुन प्रसाद वास्तोला एवं 10 अन्य लोग उनके साथ थे।

 

🚩मंदिरों के दर्शन के बाद उन्होंने श्रीआद्य शंकराचार्य आश्रम जाकर गोवर्धनपुरी के पीठाधीश्वर स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने भारत-नेपाल संबंधों पर चर्चा करते हुए कहा है कि नेपाल सैद्धांतिक रूप से पहले से ही हिंदू राष्ट्र है। ऐसे में यदि भारत को भी हिंदू राष्ट्र घोषित कर दिया जाएगा तो इससे पूरी दुनिया पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। परांजलि ने आगे कहा है कि भारत के हिंदू राष्ट्र बन जाने के बाद दुनिया भर में रह रहे 178 करोड़ से अधिक हिंदुओं को भी गौरव की अनुभूति होगी और उनका आत्मबल भी बढ़ेगा।

 

🚩इस दौरान वास्तोला पशुपतिनाथ विकास कोष काठमांडू के प्रमुख सदस्य एवं संहिता शास्त्री अर्जुन प्रसाद वास्तोला ने कहा है कि आज से 2530 साल पहले आद्य शंकराचार्य ने विधर्मियों द्वारा छिन्न-भिन्न की जा चुकी वैदिक सनातन संस्कृति की फिर से स्थपना की थी। अब एक बार फिर शंकराचार्य के विचारों से ही सबका कल्याण होगा।

 

🚩वास्तोला ने यह भी कहा है कि दुनिया में ईसाई, मुस्लिमों और बौद्धों के भी देश हैं। यहाँ तक कि यहूदियों का भी एक देश है। ऐसे में दुनिया के सबसे अधिक हिन्दू आबादी वाले भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित किया चाहिए। भारत एक दिव्य देश है। यहाँ हमेशा ही ज्ञान की धारा बहती रही है। इसके हिन्दू राष्ट्र घोषित हो जाने से दुनिया के करोड़ों सनातनियों का आत्मबल मजबूत होगा। साथ ही दुनिया का कल्याण होगा।

 

🚩पुरे विश्व में एकमात्र भारत ही एक ऐसा राष्ट्र है जहाँ हिन्दुओं की बहुलता है, इसे ध्यान में रखा जाए तो भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित कर देना चाहिए । यदि इसका दूसरा पक्ष देखें तो अब से 71 साल पहले 1947 में जब भारत आजाद हुआ था तो साथ ही उसका विभाजन भी किया गया था और एक नया देश पाकिस्तान बनाया गया; चूँकि पाकिस्तान मुस्लिमों की मांग के कारण बनाया गया था इसलिए उसे तुरंत ही इस्लामिक देश घोषित कर दिया गया, लेकिन भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित न कर उसे धर्म निरपेक्ष ही बना रहने दिया गया ।

 

🚩दुनिया मे ईसाईयों के 157 देश है और मुसलानों के 52 देश है जबकि सच्चाई यह है कि हिन्दू ही सनातन धर्म है जबसे सृष्टि का उदगम हुआ तब से है फिर भी एक भी हिन्दू देश नही है।

 

🚩हिंदुस्तान का अर्थ ही है ऐसा स्थान जहाँ हिन्दुओं का निवास हो तो कायदे से देखा जाए तो हिंदुस्तान में रहने वाला हर शख्स हिन्दू ही है फिर इस देश में हिन्दू राष्ट्र घोषित करने में इतनी देर क्यों ? जनता माननीय श्री नरेद्र मोदी जी से अपील करती हैं कि अल्पसंख्यकों के हक में तो बहुत फैसले ले लिए अब कुछ फैसले हिन्दुओं के हक में भी ले लीजिये ताकि 2024 में आपको वापस हम सब प्रधानमंत्री के पद पर देख पाएं ।

देश, धर्म और संस्कृति बचाने के लिए हिन्दू राष्ट्र की आवश्यकता है ।

 

🔺 Follow on

 

🔺 Facebook

https://www.facebook.com/SvatantraBharatOfficial/

 

🔺Instagram:

http://instagram.com/AzaadBharatOrg

 

🔺 Twitter:

twitter.com/AzaadBharatOrg

 

🔺 Telegram:

https://t.me/ojasvihindustan

 

🔺http://youtube.com/AzaadBharatOrg

 

🔺 Pinterest : https://goo.gl/o4z4BJ

Translate »