मृत्यु से पहले मिलते हैं ये संकेत, ऐसे लक्षण दिखें तो समझिए काल करीब है।

10 June 2022

http://azaadbharat.org

🚩शिवपुराण में भगवान शिव के मुताबिक जब व्यक्ति के तन का रंग हल्का पीला पड़ने लगे या सफेद तो यह इस ओर इशारा करता है कि व्यक्ति की मौत नजदीक है।

🚩सभी धर्म वालों को अपने जीवन में सत्कर्म करना चाहिए ताकि उनकी मृत्यु भी उन्हें अमरता की ओर ले जाय।

🚩आजकल विश्व के विभिन्न प्रकार के धर्मों के मानने वाले लोग ये भूल गए है कि अच्छे कर्म करेंगे तो अच्छी मृत्यु होगी और मरने के बाद भी जीव को पुनः अच्छा शरीर मिलेगा और अगर बुरे कर्म किये तो मृत्यु भी भयानक होगी और मरने के बाद भी कई तरह के नरकों की यातनाएं भुगतनी पड़ेगी।

🚩हिन्दू धर्म में मंगलमय जीवन जीने को कहा है , जिनका जीवन मंगलमय होगा , वे सभी को प्रसन्नता -खुशिया देगे तो उनकी मृत्यु भी मंगलमय होगी और उनको पुनः दिव्य जन्म मिलेगा।

🚩इसलिए हिन्दू धर्म के प्रचारक संत सभी को कहते आये है कि तुझमे राम मुझमें राम सब में राम समाया है,कर लो सभी से स्नेह जगत में कोई नही पराया है। एक ही माँ के बच्चे हम सब एक ही पिता हमारा है , फिर भी न जाने क्यों तुम्हें लड़ना किसने सिखाया है ।

🚩मृत्यु शब्द नही बल्कि, हिन्दू धर्म के महाभारत ग्रन्थ के अनुसार, मृत्यु एक परम पवित्र मंगलकारी देवी है। सामान्य भाषा मे किसी भी जीवात्मा अर्थात प्राणी के जीवन के अन्त को मृत्यु कहते हैं। मृत्यु सामान्यतः वृद्धावस्था, लालच, मोह,रोग,, कुपोषण के परिणामस्वरूप होती है। मुख्यतया मृत्यु के 101 स्वरूप होते है, लेकिन मुख्य 8 प्रकार की होती है। जिसमे बुढ़ापा, रोग, दुर्घटना, अकस्मती आघात, शोक,चिंता, ओर लालच मृत्यु के मुख्य रूप है।

🚩शिव पुराण के मुताबिक बताया गया है कि मृत्यु एक अटल सत्य है जो व्यक्ति को आने पर उन्हें कई प्रकार के संकेत दे देती है जैसे:- जिस व्यक्ति का शरीर सफ़ेद होना, आँखों में लाल रंग दिखाई देंने लगता है समझ लो उस व्यक्ति कि मृत्यु होने वाली है। अगर किसी व्यक्ति को अग्नि का प्रकाश अच्छे से दिखाई देना बंद हो जाए और चारो तरफ काला रंग या अँधेरा दिखाई देने लगे तो समझ लो कि उस व्यक्ति कि मृत्यु निकट है। शास्त्र के मुताबिक जिस व्यक्ति के सर के ऊपर कौआ या गिद्द आकर बैठ जाए। तो उस मनुष्य कि मृत्यु 2 महीने के अन्दर होना निश्चित है।

🚩शिव पुराण में बताया गया है कि मृत्यु के कुछ महीनों पहले व्यक्ति की जीभ उचित तरह से काम करना बंद कर देती है, उसे भोजन का सही स्वाद नहीं मिलता. बोलने में भी परेशानी आने लगती है।

🚩मृत्यु से 2-3 दिन पहले व्यक्ति को किसी साये का अपने साथ होने जैसा एहसास होने लगता है. मृत्यु से कुछ समय पहले व्यक्ति के शरीर में से अजीब सी गंध आने लगती है जिसे मृत्यु गंध कहते हैं. जब व्यक्ति को आइने में अपना नहीं किसी और का चेहरा नजर आने लगे तो समझ जाइए उसका अंत समय बहुत निकट है. उसकी मौत 24 घंटे के भीतर हो सकती है।

🚩अकाल मृत्यु ईश्वर का दंड माना गया है जिसमें व्यक्ति का शरीर छीन लिया जाता है लेकिन उसकी आत्मा को परलोक में प्रवेश की इजाजत नहीं दिया जाता है और जब तक उसकी आत्मा वास्तविक के मृत्यु का समय नहीं पूरा होता है तब तक बिना शरीर के भटकता रहता है।

🚩हिंदू धर्म के अनुसार गरुड़ पुराण में यह उल्लेख दिया गया है कि मृत्यु के बाद जीवात्मा को यमदुत केवल 24 घंटों के लिए ही ले जाते हैं और उन 24 घंटों के दौरान जीवात्मा को दिखाया जाता है की उसने कितने पाप और कितने पुण्य किया है ,उसके बाद जीवात्मा के पाप और पुण्य के आधार पर उसकी अगली यात्रा होती है।

🚩इसलिए सभी धर्मों को मानने वालों को उचित-अनुचित का और पाप-पुण्य का विचार करके कर्म करना चाहिए।

🔺 Follow on
Instagram:
http://instagram.com/AzaadBharatOrg

🔺 Facebook
https://www.facebook.com/SvatantraBharatOfficial/

🔺 Twitter:
twitter.com/AzaadBharatOrg

🔺 Telegram:
https://t.me/ojasvihindustan

🔺http://youtube.com/AzaadBharatOrg

🔺 Pinterest : https://goo.gl/o4z4BJ

Translate »