ईश्वर और हिंदू संस्कृति की उपेक्षा करनेवाले सब समझ गए…

22 अप्रैल 2021

azaadbharat.org

सनातन हिंदू धर्म ही सर्वश्रेष्ठ है पर हिन्दू संस्कृति को मिटाने के लिए अनेक षडयंत्र चले और चल रहे हैं; साथ ही हिंदू संस्कृति, साधु-संत एवं देवी-देवताओं का मजाक उड़ाया जाने लगा था, दूसरी बात दुनियाभर में काफी लोग नास्तिक बन गए थे और ईश्वर के अस्तित्व को नहीं मानते थे। ये लोग अपने को ही सर्वश्रेष्ठ मानते थे और पाश्चात्य संस्कृति का अनुसरण करने लगे थे, लेकिन वर्तमान समय में कोरोना वायरस ने एक झटके में बता दिया कि सृष्टिकर्ता ईश्वर ही है और उनकी बनाई हुई सनातन हिंदू संस्कृति महान है।

पहले…

■ जब हिन्दू एक दूसरे को हाथ जोड़ कर नमस्ते कर रहे थे तो दुनिया उनपर हंस रही थी।

■ जब हिन्दू हाथ पैर धोकर घर में घुसते था तो दुनिया उनपर हंसती थी।

■ जब हिन्दू गाय माता आदि पशुओं की पूजा कर रहे थे तब दुनिया हंस रही थी।

■ जब हिन्दू पीपल, तुलसी और जंगलों को पूज रहे थे तब दुनिया हंस रही थी।

■ जब हिन्दू मुख्यतः शाकाहार पर बल दे रहे थे तब पूरी दुनिया हंस रही थी।

■ जब हिन्दू योग, प्राणायाम कर रहे थे तब दुनिया हंस रही थी।

■ जब हिंदू शास्त्र और साधु-संतों के बताये अनुसार चल रहे थे तब दुनिया हंस रही थी।

■ जब हिन्दू ध्यान-भजन , पूजा-पाठ, यज्ञ, हवन कर रहे थे तब दुनिया हंस रही थी।

■ जब हिन्दू श्मशान और अस्पताल से आकर स्नान करते थे तब दुनिया हंसती थी।

लेकिन… ???

अब कोई हिंदू पर नही हंस रहा, बल्कि सब यही अपना रहे हैं।

सच ही कहा गया है सनातन हिन्दू धर्म की जो महानता है वह किसी भी पंथ-मजहब में नहीं है। हिंदू धर्म एक जीवन पद्धति भी है; अभी भी इस बात को जितना जल्दी समझ लें तो अच्छा है।

सबकुछ पालनकर्ता परब्रह्म परमात्मा ईश्वर ही है और उनकी बनाई हुई सनातन हिंदू संस्कृति महान है, क्योंकि यही संस्कृति हमारा जीवन उन्नत, बेहतरीन और सुरक्षित रख सकती है बाकी पाश्चात्य संस्कृति में कोई दम नहीं है। वे हमें सिर्फ चिंता, बीमारियां ही दे सकती है। इसलिए हमें अपनी मूल जड़ सनातन संस्कृति की ओर शीघ्र लौटना चाहिए, तभी सुरक्षित रहेंगे।

Official Links:

Follow on Telegram: https://t.me/ojasvihindustan

facebook.com/ojaswihindustan

youtube.com/AzaadBharatOrg

twitter.com/AzaadBharatOrg

.instagram.com/AzaadBharatOrg

Pinterest : https://goo.gl/o4z4BJ