1 अप्रैल 2022
http://azaadbharat.org
हिन्दू नव सवंत्सर 2079 चैत्र प्रतिपदा गुड़ी-पड़वा की आप सभी को शुभकामनाएं।
चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा ही हिन्दुओं का वर्षारंभ दिवस है,क्योंकि यह सृष्टि की उत्पत्ति का पहला दिन है । इस दिन प्रजापति देवता की तरंगें पृथ्वी पर अधिक आती हैं।
इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि का निर्माण किया था। भगवान विष्णु जी का प्रथम अवतार भी इसी दिन हुआ था। नवरात्र की शुरुआत इसी दिन से होती है। जिसमें हिन्दू उपवास एवं पवित्र रहकर नववर्ष की शुरूआत करते हैं।
चैत्र प्रतिपदा गुड़ी-पड़वा के दिन भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ था।
चैत्र प्रतिपदा गुड़ी-पड़वा के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के डॉ. हेडगेवारजी का जन्मदिन मनाया जाता हैं।
सिंधी समाज का मुख्य त्यौहार चेटीचंड महोत्सव भी आज से ही प्रारम्भ होता है। भगवान वरुण अवतार झूलेलाल जी का अवतरण दिवस भी आज ही के दिन हुआ था।
स्वामी दयानंद जी ने आर्य समाज की स्थापना आज ही के दिन की थी।
सतयुग का प्रारम्भ भी आज के दिन ही हुआ था।
धर्मराज युधिष्ठिर संवत का प्रारम्भ भी आज ही के दिन हुआ था।
आज के दिन ही राजा विक्रमादित्य का राज्याभिषेक हुआ था और फिर विक्रम सवंत्सर प्रारम्भ हुआ।
ऐसा कहा जाता है कि राजा विक्रमादित्य के राज्य में कभी भी सूर्य नही होता था अस्त – विक्रमादित्य अपने ज्ञान और वीरता के लिए थे प्रसिद्ध ।
राजा विक्रमादित्य के राज्य में प्रजा सुखी और सम्पन्न रहती थी,राजा विक्रमादित्य के राज्य में कभी किसी के साथ भी अन्याय नही होता था,बल्कि तुरन्त सभी के साथ न्याय होता था,पर आज देखो तो सालों निकल जाते है , पर न्याय नही मिल पाता है,मिलती है तो सिर्फ तारीख।
चैत्र नवरात्रि का प्रारम्भ इसी दिन से होता है,सुखी-स्वस्थ जीवन के लिए और जीवन में आने वाले विघ्नों के निवारण के लिए और शक्ति प्राप्ति के लिए नवरात्रि व्रत किया जाता है।
Follow on Telegram: https://t.me/ojasvihindustan
Ojasvi Hindustan
youtube.com/AzaadBharatOrg
twitter.com/AzaadBharathttp
.instagram.com/AzaadBharatOrg
Pinterest : https://goo.gl/o4z4BJ