22 जनवरी 2022
azaadbharat.org
इंडोनेशिया की संसद ने देश की राजधानी को जकार्ता से नुसंतारा स्थानांतरित करने के लिए एक कानून पारित किया है। इंडोनेशिया की नई राजधानी नुसंतारा का हिंदू इतिहास से क्या कनेक्शन है, आइए जानने की कोशिश करते हैं।
14वीं सदी तक नुसंतारा में हिंदू साम्राज्य
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट बताती है कि नुसंतारा का नाम 14वीं शताब्दी की एक कहानी से मिलता है। माना जाता है कि मजापहित साम्राज्य के प्रमुख गजह माडा और उसके हिंदू शासक हयाम वुरुक ने शपथ ली थी कि जब तक वह नुसंतारा जीतते नहीं हैं, तब तक वह कोई मसाला नहीं खाएंगे। गजह माडा इंडोनेशिया के एक राष्ट्रीय नायक हैं जिनके कारनामे सदियों बाद इंडोनेशिया के स्वतंत्रता संग्राम में प्रेरणादायक रहे।
दक्षिण पूर्व एशिया तक फैला हुआ था साम्राज्य
मजापहित साम्राज्य को अब जावा द्वीप के रूप में जाना जाता है। इस साम्राज्य ने 1293 से 1527 तक शासन किया और यह साम्राज्य पूरे दक्षिण पूर्व एशिया तक फैला हुआ था- मौजूदा सिंगापुर, मलेशिया, ब्रुनेई, दक्षिणी थाईलैंड और तिमोर लेस्ते से लेकर दक्षिण-पश्चिमी फिलीपींस तक। मजापहित ने कंबोडिया, दक्षिणी बर्मा और वियतनाम के साथ संबंध होने का भी दावा किया है।
इंडोनेशिया का राष्ट्रीय प्रतीक है गरुड़
इंडोनेशिया मौजूदा वक्त में दुनिया में सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश है लेकिन इंडोनेशिया हिंदू धर्म से गहराई से प्रभावित रहा है। यहां अब भी करीब 30 लाख से अधिक हिंदू धर्म के मानने वाले रहते हैं। इंडोनेशिया के हिंदू मंदिर बेहद आकर्षक होते हैं और ये दुनिया के पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं।इंडोनेशिया के हिंदू साम्राज्यों में अंतिम मजापहित था जो 16वीं शताब्दी की शुरुआत तक सत्ता में रहा था। इंडोनेशिया का राष्ट्रीय प्रतीक गरुड़ है। भगवान विष्णु से जुड़े होने के कारण हिंदू पौराणिक कथाओं में गरुड़ सम्मान का प्रतीक है।
इस्लामी शासन के बावजूद इंडोनेशिया के कई द्वीपसमूह हिंदू इतिहास को दर्शाते हैं। बाली, सुलावेसी (मध्य, दक्षिण और दक्षिणपूर्व), मध्य कालीमंतन और दक्षिण सुमात्रा उन क्षेत्रों में से हैं जहां बड़े हिंदू समुदाय रहते हैं।
इंडोनेशियाई रुपए के 20,000 के नोट पर भगवान गणेश की भी तस्वीर छपी है ।
इंडोनेशिया में हिंदू देवी-देवताओं की पूजा की जाती है । वहां भगवान गणेश को कला, शास्त्र और बुद्धि का भगवान माना जाता है ।
इंडोनेशिया में जकार्ता स्क्वायर में कृष्ण-अर्जुन के पुतले भी लगे हैं। इंडोनेशिया की सेना भी अपना रक्षक हिंदू भगवान हनुमान को मानते हैं। बाली टूरिज्म का लोगो (Logo) भी हिंदु शास्त्रों में से ही लिया गया है। वहां के एक कॉलेज के लोगो (Logo) पर भी भगवान गणेश हैं।
http://surl.li/bescn
सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश इंडोनेशिया तो हिन्दू देवी-देवताओं का महत्व समझकर उन्नत हो रहा है और हमारी देवभूमि भारत में लोग हिन्दू देवी-देवताओं का महत्व कब समझेंगे? भारत सरकार को इसपर ध्यान देना चाहिए और हिंदुओं के सम्मान में योजनाएं बनानी चाहिए।
Official Links:
Follow on Telegram: https://t.me/ojasvihindustan
facebook.com/ojaswihindustan
youtube.com/AzaadBharatOrg
twitter.com/AzaadBharatOrg
.instagram.com/AzaadBharatOrg
Pinterest : https://goo.gl/o4z4BJ