संत श्री आशारामजी बापू के अवतरण दिवस अर्थात विश्व सेवा सत्संग दिवस की हार्दिक शुभकामनाए

20 अप्रैल 2022

http://azaadbharat.org

🚩भारतभूमि अनादि काल से ही संतो-महात्माओं और अवतारी महापुरुषों की चरणरज से पावन होती चली आ रही है। यहाँ कभी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम अवतरित हुए तो कभी भगवान श्रीकृष्ण ।

🚩पूरे विश्व को अध्यात्म-ज्ञान से आलोकित करने वाले वेदव्यास जी , बुद्ध,गुरुनानक जी,महावीर स्वामी, कबीर जी ,तुलसीदास जी,स्वामी विवेकानंद जी, साई लीलाशाह जी , इसी कड़ी में ब्रह्मज्ञानी संत श्री आशारामजी बापू जिन्होंने सम्पूर्ण विश्व को भारतीय संस्कृति की महिमा बताई।

🚩 संत श्री आशारामजी बापू के अवतरण दिवस अर्थात विश्व सेवा सत्संग दिवस के उपलक्ष्य में देशभर के सभी आश्रमों,समितियों, युवा सेवा संघ एवं महिला मंडल ,साधकों के द्वारा आदिवासियों में भंडारे, दाल,चावल,गेंहू,कपड़े,बर्तन,राशन आदि आवश्यक सामग्रियों का निःशुल्क वितरण हो रहा हैं।

🚩बापूजी आश्रमों द्वारा अनेकों सेवाएं हो रही है,जैसे जगह-जगह पानी के प्याऊ लगाना,ठंडे शरबत,छाछ का निःशुल्क वितरण,गरीबों में भंडारे एवं राशन वितरण ,गौरक्षा अभियान, व्यसन मुक्ति अभियान आदि समाज उत्थान सेवाएं हो रही हैं।

🚩बापूजी आश्रमों द्वारा अनेकों सेवाएं हो रही है,जैसे घर घर तुलसी लगाओ अभियान,दिव्य शिशु संस्कार अभियान, गर्भ पात रोको अभियान,तेजस्विनी अभियान,संस्कृति रक्षा अभियान आदि भारतीय संस्कृति रक्षार्थ सेवाएं होती रहती है।

🚩बापूजी की प्रेरणा से 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के बदले 14 फरवरी को मातृ-पितृ पूजन दिवस देशभर में मनाया जा रहा है,जो आज विश्वव्यापी हो गया है। बापुजी कहते आये है कि माता-पिता की सेवा करने वाला चिरंजीवी हो जाता हैं।भूलो सभी को मगर माँ-बाप को भूलना नहीं।

🚩बापूजी की प्रेरणा 25 दिसम्बर को क्रिसमस डे के बदले 25 दिसम्बर को तुलसी पूजन दिवस मनाया जा रहस्य है। बापूजी अपने सत्संगों में तुलसी की महिमा बताते हुए कहते है कि तुलसी के एक पत्ते खाने मात्र से कई तरह के रोगों से सुरक्षा होती है,तुलसी से वातावरण शुद्ध होता है,तुलसी 24 घंटे ऑक्सिजन देती है।

🚩आश्रमों द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण हो रहा है,जिसमें पीपल,नीम, आम,आँवला, अशोक जैसे पेड़ो का रोपण हो रहा है।

🔺 Follow on Telegram: https://t.me/ojasvihindustan

🔺 Ojasvi Hindustan

🔺 youtube.com/AzaadBharatOrg

🔺 twitter.com/AzaadBharatOrg

🔺.instagram.com/AzaadBharatOrg

🔺 Pinterest : https://goo.gl/o4z4BJ

Translate »