कविता के माध्यम से समझिए, कैसे भारत हुआ गुलाम!

9 अक्टूबर 2021

azaadbharat.org

🚩भारत देश पर विदेशी आक्रांताओं ने 1200 साल राज किया, भारत की बहन-बेटियों की इज्जत लूटी, संपत्ति लूटी, नरसंहार किया, धर्मांतरण करवाया, देश की संस्कृति को मिटाने का प्रयास किया। ये सब होने के पीछे कौन था- इस कविता के माध्यम से समझिए।

🚩भारत कैसे स्वतंत्र हुआ, ये शिक्षा हमारे लिए अधूरी है।
भारत कैसे गुलाम हुआ, ये पढ़ाना ज्यादा जरूरी है।।

पृथ्वीराज ने मोहम्मद गौरी को, परास्त 17 बार किया।
पर मूर्ख जयचंद ने, भारत माँ की छाती पर वार किया।।
एक मूर्ख हिन्दू ने, इस्लामी दुश्मन को सिरमौर किया।
हिंदुत्व पर किया प्रहार, अपने धर्म को कमजोर किया।।
तुम कभी जयचंद ना बनना, तभी तुम्हारी शिक्षा पूरी है।
भारत कैसे गुलाम हुआ, ये पढ़ाना ज्यादा जरूरी है।।

महाराणा प्रताप ने लुटेरे मुगलों से दो-दो हाथ किया।
तब राजद्रोही राजा मानसिंह ने मुगलों का साथ दिया।।
भगतसिंह, सुखदेव, राजगुरु ने जब सांडर्स को मारा था।
फणीन्द्र नाथ घोष की गवाही ने उनको फांसी पर उतारा था।।
तुम देश से गद्दारी ना करना, गद्दारी सबसे बुरी है।
भारत कैसे गुलाम हुआ, ये पढ़ाना ज्यादा जरूरी है।।

मुट्ठी भर चालबाज अंग्रजों ने, भारत माँ पर राज किया।
क्योंकि कुछ गद्दार लालचियों ने, अंग्रेजों का साथ दिया।
चंद पैसों की लालच में, भारत माँ को नुचवा दिया।
मरवाया कितने निर्दोषों को, देश को बंटवा दिया।।
लानत है उनपर जिन्होंने की, अंग्रेजों की जी-हजूरी है।
भारत कैसे गुलाम हुआ, ये पढ़ाना ज्यादा जरूरी है।

तुम सच्चे देशभक्त बनो, तभी हमारा देश महान है।
अपने धर्म पर अडिग रहो, हिंदुत्व हमारी शान है।।
अब फिर ना हो देश गुलाम, बस ऐसे प्रयास करो।
जाति पाति में ना बंटो, एकता में विश्वास करो।।
भारत हिन्दू राष्ट्र ना बना तो, हमारी हर उपलब्धि अधूरी है।
भारत कैसे गुलाम हुआ, ये पढ़ाना ज्यादा जरूरी है।।

भारत कैसे स्वतंत्र हुआ, ये शिक्षा हमारे लिए अधूरी है।
भारत कैसे गुलाम हुआ, ये पढ़ाना ज्यादा जरूरी है।।
– कवि सुरेन्द्र भाई

🚩Official  Links:👇🏻

🔺 Follow on Telegram: https://t.me/ojasvihindustan

🔺 facebook.com/ojaswihindustan

🔺 youtube.com/AzaadBharatOrg

🔺 twitter.com/AzaadBharatOrg

🔺.instagram.com/AzaadBharatOrg

🔺 Pinterest : https://goo.gl/o4z4BJ

Translate »